Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : SSP के जन-वार्तालाप कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर मंथन

Ranchi : SSP रांची ने सोमवार को जन-वार्तालाप कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत लोअरबाजार थाना क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, स्थानीय पार्षदों और समाजसेवियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान लोगों ने पुलिस के इस पहल की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात) और लोअरबाजार थाना प्रभारी लव कुमार भी मौजूद रहे. चर्चा के दौरान नशा विरोधी अभियान, सामाजिक सौहार्द, नागरिक जिम्मेदारियों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.

आगामी सावन माह को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कांवरियों की सुरक्षित आवाजाही और बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने का सुझाव दिया. इस पर SSP ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए SSP ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेषकर छात्राओं के आने-जाने के समय निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्ती करने का निर्देश लोअरबाजार थाना प्रभारी को दिया.

इस बैठक में वार्ड 16 के पार्षद मुस्ताक आलम, वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज, वार्ड 21 के पार्षद मो. एहतेसाम समेत कई समाजसेवी, धार्मिक प्रतिनिधि और क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही