Search

Ranchi : कोकदोरो पंचायत की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुख्य मार्ग किया बंद

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के कोकदोरो पंचायत में जर्जर मुख्य सड़क की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्र नेता वसीम अंसारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और मुख्य मार्ग का आवागमन बंद कर दिया.
 
ग्रामीणों का कहना है कि कोकदोरो पंचायत की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है. सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि ग्रामीणों के लिए इस मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो गया है. इसके कारण ग्रामीणों को कांके रोड पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मुख्य मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की अपील की. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में इसका विरोध करेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो 2029 के विधानसभा चुनाव में कोकदोरो के ग्रामीण विधायक को वोट नहीं देने का फैसला कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही