Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : उपायुक्त ने आर्चरी एरेना का किया शुभारंभ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम शनिवार को शुरू किया गया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आर्चरी एरेना का उद्घाटन किया गया
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम शनिवार को शुरू किया गया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आर्चरी एरेना का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने एरेना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे

 

आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से साकार हुई सुविधा

आधुनिक तीरंदाजी एरेना का निर्माण आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से हुआ है. फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रणव कुमार ने बताया कि संस्था ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नव स्वर का विमोचन भी किया. यह पत्रिका विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का दर्पण है.विद्यालय की छात्राओं ने बैंड डिस्प्ले और पारंपरिक नागपुरी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी.


 
तीरंदाजी एकाग्रता और अनुशासन का पाठ

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि तीरंदाजी केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है. जब आप लक्ष्य साधते हैं, तो देश दुनिया को भूल जाते है. सफलता भी उसी एकाग्रता और धैर्य से मिलती है. उन्होंने बच्चों से खेल को शौक नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. शिक्षा मंत्रालय के फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को फुटबॉल भी वितरण किया गया. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूती और बढ़ावा दिया जा सके.

रांची जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ

 

उपायुक्त ने कहा कि पढ़ाई हो या खेल, रांची जिला प्रशासन हर प्रतिभा के साथ खड़ा है.यह पहल न केवल खेल संरचना को मजबूत करेगी, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही