Search

 
 
 

रांची उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.
 
  • निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शिता और विश्वसनीय होगी

Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

 

इस दौरान पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने मतदान कर्मियों के बैठने, सामग्री वितरण, मतपेटियों की सुरक्षा, वाहन प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. उपायुकत भजंत्री ने मतपेटियों की लॉक व्यवस्था की जांच की और सभी निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाई जाए.

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे. इसके लिए सुरक्षा, हेल्प डेस्क, और परिवहन व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही