Search

 
 
 

रांची डीसी ने राजस्व-जमीन मामलों की समीक्षा, लंबित काम जल्द निपटाने के निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों से जुड़े राजस्व और जमीन के मामलों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की.  बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की. उपायुक्त ने कहा कि दाखिल-खारिज, सीमांकन और जमीन से जुड़े अन्य काम समय पर पूरे होने चाहिए
 

Ranchi :  रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों से जुड़े राजस्व और जमीन के मामलों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की.  बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की. उपायुक्त ने कहा कि दाखिल-खारिज, सीमांकन और जमीन से जुड़े अन्य काम समय पर पूरे होने चाहिए.  उन्होंने राजस्व कर्मचारियों, अमीन और अंचल स्तर के अधिकारियों को कामकाज में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा गया कि अगर लापरवाही या शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी.

 


उपायुक्त ने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्दी किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. बैठक में लंबे समय से लंबित दाखिल-खारिज मामलों, सीमांकन, रिकॉर्ड सुधार और जन शिकायतों की समीक्षा की गई. डीसी ने दोहरी जमाबंदी के मामलों पर भी ध्यान देने को कहा. साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तय समय में काम पूरा करें और काम में पारदर्शिता रखें.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही