Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : IG सुदर्शन मंडल से मिलने अस्पताल पहुंचीं DGP, स्वास्थ्य की जानकारी ली

Ranchi : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा बुधवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने भर्ती जेल आईजी सुदर्शन मंडल के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी मेडिकल स्थिति पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें...


बता दें कि सोमवार को सुदर्शन मंडल को अचानक सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी. उन्हें तत्काल रांची के सैमफोर्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की है और फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. 


अस्पताल पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा ने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली और सुदर्शन मंडल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.


सुदर्शन मंडल वर्ष 2006 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में झारखंड में जेल IG के पद पर कार्यरत हैं. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी भी लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही