Search

 
 
 

Ranchi : धुर्वा पुलिस ने चोरी के चार मामलों का किया उद्भेदन, चार किशोर हिरासत में

Ranchi :  पुलिस के अनुसार, 8 और 9 अक्टूबर की रात धुर्वा गोलचक्कर के पास स्थित दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 268/26 के तहत 9 अक्टूबर को बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.
 
धुर्वा थाना

Ranchi :  धुर्वा थाना की पुलिस ने चोरी के मामलों का उद्भेदन किया है. मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सिगरेट, बीड़ी, बिस्कुट, नमकीन और 160 रुपये नकद बरामद किए हैं.

 

पुलिस के अनुसार, 8 और 9 अक्टूबर की रात धुर्वा गोलचक्कर के पास स्थित दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 268/26 के तहत 9 अक्टूबर को बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया. उनकी निशानदेही पर धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो पोखरटोली स्थित एक झाड़ी में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान बरामद किए गए.

 

इसे भी पढ़ें

 

पूछताछ में तीन अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान निरुद्ध किशोरों ने धुर्वा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की तीन अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने चोरी के चार मामलों का उद्भेदन किया.

 

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने चोरी के सामान में चार पैकेट एडवांस सिगरेट, छह पैकेट फ्लेक सिगरेट, पांच पैकेट गोल्ड फ्लेक सिगरेट, एक पैकेट अर्पण बीड़ी, बिस्कुट के तीन पैकेट, हल्दीराम आलू भुजिया के 11 पैकेट, सेव भुजिया के नौ पैकेट, लोकल चिप्स के पांच पैकेट और पंजाबी तड़का के छह पीस बरामद किए. इसके अलावा 160 रुपये नकद बरामद किए गए. 

 

चार मामलों में पुलिस को मिली सफलता

उद्भेदित मामलों में धुर्वा थाना कांड संख्या 268/26 (9 अक्टूबर 2026), 181/26 (27 जुलाई 2026), 183/26 (28 जुलाई 2026) और 224/26 (25 अगस्त 2026) शामिल हैं. धुर्वा थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही