Search

 
 
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'दीक्षारंभ' का आयोजन, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम 'दीक्षारंभ-2026' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और छात्र कल्याण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम 'दीक्षारंभ-2026' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और छात्र कल्याण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल कुशल पेशेवर तैयार करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक और बेहतर इंसान बनाना भी है. उन्होंने कहा कि बिरला समूह की शिक्षा परंपरा नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्टता पर आधारित है और विद्यार्थियों को इस विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए.

Uploaded Image

कार्यक्रम में शामिल सदस्य


कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण भी प्रदान करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.


कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी प्रगति का स्वर्णिम दौर है और नई पीढ़ी के सामने असीम अवसर उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का भी केंद्र है. उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और अनुशासन के साथ उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि उनके बच्चों को सुरक्षित और सक्षम शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.


महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि सफलता केवल डिग्री या प्रमाणपत्र से नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र और अनुशासन से भी तय होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, उद्यमी बनने और रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सहयोगों की भी जानकारी दी. इस अवसर पर "मंथन – एसबीयू जर्नल ऑफ कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज" तथा "एआई होराइजन" पुस्तक का लोकार्पण किया गया।


कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए डिजिटल सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं, जिंदल स्टील लिमिटेड के पूर्व उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य क्यूरेटर राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की आदत विकसित करने और बिना परिणाम की चिंता किए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया.


कार्यक्रम के दौरान डॉ. अतुल कर्ण ने प्रबंधन संकाय, प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार ने वाणिज्य संकाय, प्रो. राहुल वत्स ने परीक्षा प्रणाली, हरि बाबू शुक्ला ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट तथा डॉ. बिस्वरूप सामंत ने छात्र कल्याण विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी.


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगन दीप चड्ढा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन करण प्रताप सिंह ने दिया.


कार्यक्रम के अंत में राज्यसभा सांसद एवं एसबीयू के निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही