Search

 
 
 

रांची: मोरहाबादी वेंडिंग जोन के 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने का निर्देश

वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा अपना आवंटित स्थल अन्य व्यक्तियों को किराए पर दिए जाने अथवा स्वयं दुकान का संचालन नहीं किए जाने की स्थिति भी सामने आई. जांच के क्रम में सब्जी विक्रेताओं के लिए आवंटित कुल 36 स्थलों में से मात्र 4 स्थलों पर ही संबंधित आवंटियों द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा था. शेष 32 आवंटित स्थलों पर संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकान संचालित नहीं की जा रही थी.
 

Ranchi: नगर निगम की टीम ने सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में मोरहाबादी वेंडिंग जोन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का दौरान आवंटित दुकानों के वास्तविक उपयोग एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन की जांच की गयी. इस क्रम में पाया गया कि कुछ आवंटित दुकानदार अपने निर्धारित स्थल का उपयोग करने के बजाय बाजार के दिनों में अतिरिक्त रूप से ठेला लगाकर दुकान संचालित कर रहे हैं. 


वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा अपना आवंटित स्थल अन्य व्यक्तियों को किराए पर दिए जाने अथवा स्वयं दुकान का संचालन नहीं किए जाने की स्थिति भी सामने आई. जांच के क्रम में सब्जी विक्रेताओं के लिए आवंटित कुल 36 स्थलों में से मात्र 4 स्थलों पर ही संबंधित आवंटियों द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा था. शेष 32 आवंटित स्थलों पर संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकान संचालित नहीं की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें - 


इसपर 32 आवंटनों को रद्द करने की अनुशंसा की गई. इसके अतिरिक्त फूड एवं मिसलेनियस श्रेणी की 11 दुकानों में भी अनियमितता पाई गई. इनमें कुछ आवंटित दुकानों का संचालन नहीं किया जा रहा था, जबकि कुछ दुकानों को अन्य व्यक्तियों को किराए पर दिया गया था. इन 11 दुकानों का आवंटन भी रद्द करने की अनुशंसा की गई है.

 

मालूम हो कि संबंधित आवंटियों को पूर्व में भी दो बार नोटिस जारी किए गए थे. आवंटित स्थल पर स्वयं दुकान का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए थे. बावजूद इसके नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने पर सहायक नगर आयुक्त द्वारा कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही