Search

 
 
 

रांचीः रिम्स की जर्जर हालत पर भड़के निदेशक, बिल्डिंग की मरम्मत या गिराने पर जल्द होगा फैसला

हड्डी रोग विभाग की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली. वहां ऑपरेशन थिएटर (OT) की छत टूटी हुई थी और लोहे की छड़ें बाहर दिख रही थीं. निदेशक ने कहा कि ऐसी स्थिति मरीजों की जान के लिए खतरा है.
 

Ranchi : रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने मंगलवार को अस्पताल भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान अपर निदेशक (प्रशासन) श्रीमती सीमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार, संपदा पदाधिकारी डॉ. शिव प्रिय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे. ग्राउंड फ्लोर पर फिजियोथेरेपी विभाग के पास की दीवार में सीलन, प्लास्टर गिरना और लोहे की छड़ें बाहर निकली मिलीं. निदेशक ने तुरंत मरम्मत का आदेश दिया. विभाग की टूटी छत और अन्य कमजोर जगहों की भी मरम्मत करने को कहा.

OT की छत भी टूटी, मरीजों की सुरक्षा पर चिंता

हड्डी रोग विभाग की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली. वहां ऑपरेशन थिएटर (OT) की छत टूटी हुई थी और लोहे की छड़ें बाहर दिख रही थीं. निदेशक ने कहा कि ऐसी स्थिति मरीजों की जान के लिए खतरा है. उन्होंने वैकल्पिक OT की व्यवस्था करने का आदेश दिया, ताकि मरीजों का इलाज प्रभावित न हो. कई दीवारों में सीलन और मकड़ी के जाले दिखे. इस पर डॉ. राज कुमार ने नाराज़गी जताई और कहा कि तुरंत सभी जगहों की सफाई और मरम्मत कराई जाए. पीछे के हिस्से में भी लोहे की छड़ें बाहर दिख रही हैं, जिसे सुरक्षा के नजरिए से तुरंत दुरुस्त करने को कहा. अस्पताल की दीवारों के पास पेड़ उग आए हैं. निदेशक ने नाराज़गी जताते पेड़ हटाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

बिल्डिंग गिरेगी या सुधरेगी? बनेगी रिपोर्ट

डॉ. राज कुमार ने कहा कि जिन दीवारों, पिलर और छतों की हालत बहुत खराब है, उनका मूल्यांकन किया जाएगा. यह देखा जाएगा कि क्या इनकी मरम्मत संभव है या सुरक्षा को देखते हुए इन्हें गिराना उचित होगा. रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही