Search

 
 
 

रांची : पंडरा में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, चली गोली

राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में गोली चली है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जाता है कि क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. जिसके बाद दोनों गुटों में पत्थर बाजी हुई.
 

Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में गोली चली है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जाता है कि क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. जिसके बाद दोनों गुटों में पत्थर बाजी हुई. 

Uploaded Image

पत्थरबाजी के बाद गोली चली है. हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं.

 

पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ 

इस मामले में घटनास्थल से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिया गया एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है. वहीं दूसरा युवक किसी भाजपा नेता का बेटा है.

 

फिलहाल इन दोनों युवक से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि एक युवक पर 10 से 15 की संख्या में हमला किया और लेदर बेल्ट से पिटाई कर दी. जिसके बाद यह मामला उग्र हो गया और दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई है. पत्थरबाजी की घटना से आसपास के लोग सहम गए. इसी दौरान हवाई फायरिंग हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही