Ranchi : जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित विनायका अस्पताल में परिजन और डॉक्टर के बीच बिल को लेकर मारपीट हुई है. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के बिल को लेकर परिजन और डॉक्टर के बीच बहस हुई. देखते ही देखते बात बढ़ गई और हाथापाई शुरू हो गई.
मामले की जानकारी नामकुम थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व अस्पताल कर्मियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment