Search

 
 
 

रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. मतदान से पहले हर मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में, मतदान केंद्र (बूथ) और EPIC नंबर जरूर जांच लें.
 
  • वोट से पहले 5 मिनट दें, वरना बूथ पर हो सकती है परेशानी

Ranchi : नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. मतदान से पहले हर मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में, मतदान केंद्र (बूथ) और EPIC नंबर जरूर जांच लें. अधिकारियों का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही मतदान के दिन बड़ी परेशानी बन सकती है.

 

प्रशासन ने कहा है कि सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर उपलब्ध है. मतदाता घर बैठे अपनी पूरी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं.

 

 ऐसे करें चेकिंग, सिर्फ 3 स्टेप में

- ranchi.nic.in वेबसाइट पर जाएं.

-होमपेज पर ‘MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026’ सेक्शन पर क्लिक करें.

- अपने क्षेत्र के अनुसार ‘VOTER LIST RANCHI 2026’ या ‘Voter List BUNDU’ चुनें.

-इसके बाद वार्ड नंबर के आधार पर अपनी सूची देखें

 

वार्ड-वार बूथ लिस्ट उपलब्ध

रांची नगर निगम के वार्ड 1 से 53 तक की बूथ सूची वेबसाइट पर अपलोड है.
बूथ नंबर
मतदान केंद्र का नाम (स्कूल/सामुदायिक भवन आदि)
लोकेशन और मैप लिंक
सब कुछ एक क्लिक पर मौजूद है. इससे मतदाता मतदान वाले दिन सीधे सही केंद्र पर पहुंच सकेंगे.
 

EPIC नंबर से तुरंत सर्च

मतदाता अपने वार्ड सेक्शन में दिए गए सर्च टूल में EPIC नंबर दर्ज करें.
अगर नाम सूची में है तो पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा.
EPIC नंबर 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो वोटर आईडी कार्ड पर अंकित रहता है.


प्रशासन ने की अपील 

अधिकारियों ने कहा है कि मतदान से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें यदि नाम या विवरण में कोई गड़बड़ी मिले तो तुरंत संबंधित वार्ड कार्यालय या हेल्पडेस्क से संपर्क करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही