Ranchi: रांची जिला प्रशासन ने लोगों की समस्याओं को जल्दी हल करने के लिए बड़ी पहल शुरू की है. जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार जनता दरबार आयोजित होता है. यह कार्यक्रम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मकसद है कि लोग अपनी समस्या सीधे बताएं और प्रशासन उसका तुरंत समाधान करें.
किन मामलों का होगा समाधान?
जनता दरबार में लोगों की रोजमर्रा की जरूरी समस्याएं सुनी जा रही हैं, जैसे–
जाति, आय, आवासीय और स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित
पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र
दाखिल-खारिज और पंजी-2 सुधार
भूमि विवाद और लगान रसीद से जुड़ी दिक्कतें
पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग)
मनरेगा, किसान ऋण माफी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
वहीं इनमें से कई मामलों का निपटारा उसी वक्त कर दिया गया.
मौके पर ही निपट गए कई मामले
अनगड़ा (ग्राम सालहन) : में 20 साल से लगान रसीद नहीं कट रही थी. जनता दरबार में तुरंत ऑनलाइन सुधार कर रसीद जारी कर दी गई.
सोनाहातु: संगीता देवी को उसी दिन पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र दे दिया गया. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा – यह सचमुच गांव की सरकार है.
अनगड़ा (चीलदाग, महेशपुर, सोसो): पंजी-2 सुधार का मामला तुरंत सुलझाया गया.
नगड़ी (मौजा सपारोम): दाखिल-खारिज के बाद रसीद नहीं मिल रही थी. उसी दिन रसीद निर्गत कर दी गई.
सिंगरसाय: गंदूरा मुंडा की वर्षों से अटकी रसीद जनता दरबार में काट दी गई.
बुढ़मू: बैजनाथ ठाकुर तीन साल से ऑनलाइन सुधार के लिए परेशान थे. यहां आकर तुरंत सुधार कर रसीद मिल गई.
इन मामलों के बाद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की खूब सराहना की. वहीं उपायुक्त के आदेश पर वृद्धजन, महिलाएं और दिव्यांग नागरिकों की समस्याओं को सबसे पहले सुना जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment