Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई के लिए सप्ताह में दो विशेष दिन तय

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए सप्ताह में दो विशेष दिन तय किया गया है. इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए सप्ताह में दो विशेष दिन तय किया गया है. इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त ने आदेश जारी कर दिया है. ़


प्रधान न्यायायुक्त के आदेश के मुताबिक, अपर न्यायायुक्त-18 सह सीबीआई और पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश श्याम नंदन तिवारी की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हर बुधवार और शनिवार को सुने जाएंगे. 


वहीं अपर न्यायायुक्त प्रथम सह पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में यह सुनवाई हर महीने के प्रथम और तृतीय शनिवार को होगी. आदेश में कहा गया है कि यदि निर्धारित दिन अवकाश पर पड़ता है तो अगली कार्य दिवस को मामले लिए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही