Search

 
 
 

Ranchi : बच्चे को स्कूल लेने पहुंचे डॉक्टर पर डंडे से हमला का आरोप, रातू में मामला दर्ज

जिले के सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चे को लेने पहुंचे अभिभावक पर डंडे से हमला किया गया है. इस संबंध में पीड़ित डॉ. दीपक कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
 

Ranchi :  जिले के सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चे को लेने पहुंचे अभिभावक पर डंडे से हमला किया गया है. इस संबंध में पीड़ित डॉ. दीपक कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

 

थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में एक अभिभावक ने उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया. जिसका डॉ. दीपक कुमार ने विरोध किया. इस घटना के बाद आरोपी बाहर चला गया.

 

आरोप है कि जैसे ही डॉक्टर स्कूल से बाहर निकले, आरोपी ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. डॉ. दीपक ने पुलिस को आरोपी की तस्वीर और वाहन का नंबर उपलब्ध कराने की बात कही है. शिकायत के आधार पर रातू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही