Search

Ranchi : डॉ एके श्रीवास्तव बने BAU पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संकाय के रिटायर्ड डीन डॉ ए.के. श्रीवास्तव को सात-सदस्यीय बीएयू पशुपतिनाथ टेंपल मैनेजमेंट कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस संबंध में बीएयू के पशु चिकित्सा संकाय के वर्तमान डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय ने कार्यालय आदेश जारी किया है. पूर्व अध्यक्ष डॉ रबीन्द्र भक्त के इस्तीफे के बाद यह नियुक्ति की गई है.
 
इसे भी पढ़ें...

डॉ श्रीवास्तव ने बीएयू में शिक्षक और वैज्ञानिक के रूप में 38 वर्षों तक सेवाएं दी हैं. वे 20 वर्षों तक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर रहे और लंबे समय तक पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे. इसके अलावा उन्होंने दो वर्षों तक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में भी अपनी सेवाएं दीं. अरसंडे, कांके निवासी डॉ श्रीवास्तव वर्तमान में कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच की झारखंड राज्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं.

बीएयू परिसर स्थित छह से सात दशक पुराने पशुपतिनाथ मंदिर की नई प्रबंधन समिति में पंकज वत्सल को सचिव बनाया गया है. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार पांडेय और डॉ शैलेंद्र कुमार रजक को शामिल किया गया है. पशु चिकित्सा संकाय के सहायक नियंत्रक समिति के पदेन कोषाध्यक्ष होंगे. नई समिति मंदिर के प्रबंधन एवं संचालन से जुड़े कार्यों का दायित्व संभालेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही