Search

 
 
 

रांची : DSPMU कुलपति ने किया स्नातकोत्तर परीक्षा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DSPMU में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं का कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने निरीक्षण किया. यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
 

Ranchi : DSPMU में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं का कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने निरीक्षण किया. यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

 

परीक्षा शुरू होने के बाद कुलपति डॉ. राजीव मनोहर लगभग 2:30 बजे नए एकेडमिक बिल्डिंग पहुंचे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पहले दिन की तरह करीब 30 परीक्षा कक्षों का दौरा कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि नियमित निरीक्षण से हर दिन नई कमियों की जानकारी मिलती है और छात्रों के साथ संवाद का अवसर भी मिलता है. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की.

 

कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 9 अप्रैल तक चलने वाली पूरी परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए.

 

इस दौरान कुलपति के साथ डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार, सोशल साइंस के डीन डॉ. एस. एम. अब्बास, मानविकी संकाय के डीन डॉ. अयूब, प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह तथा डॉ. आई.एन. साहू भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही