Search

Ranchi : बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जुलाई से शुरू होंगे डूरंड कप के मुकाबले, 18 को होगा ट्रॉफी टूर

Ranchi : राजधानी रांची में पहली बार आयोजित हो रहे देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 'डूरंड कप 2026' के 135वें संस्करण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. आगामी 26 जुलाई से 16 अगस्त तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में खेल प्रेमियों को इस महाकुंभ से जोड़ने और सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की रणनीति बनाई गई.
 
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. सचिव ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक चूक नहीं होनी चाहिए.

बैठक में खिलाड़ियों और अतिथियों के ठहराव, स्टेडियम की ब्रांडिंग, फायर सेफ्टी, आमंत्रण पत्र वितरण और निर्बाध बिजली आपूर्ति को उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही, मैच शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट के प्रति आम जनता और युवाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय थल सेना द्वारा आगामी 18 जुलाई 2026 को रांची में एक भव्य 'ट्रॉफी टूर' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस दौरान डूरंड कप की ऐतिहासिक ट्रॉफी को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, जिससे लोगों को इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से सीधे जोड़ा जा सके. जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, खेल प्राधिकरण, पर्यटन और सूचना-जनसंपर्क विभाग सहित सभी एजेंसियां इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं, ताकि राज्य में खेल संस्कृति को एक नई ऊर्जा और युवाओं को फुटबॉल के प्रति नई प्रेरणा मिल सके.

समीक्षा बैठक में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, सेना के नोडल पदाधिकारी कर्नल हेम चंद्रा, मेजर आनंद, ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता जयकांत कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित जिला प्रशासन व झारखंड खेल प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही