Search

 
 
 

रांची : कांके में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक व्यक्ति का नाम राजेंद्र मुंडा है. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले की जानकारी कांके थाने की पुलिस को दी गई है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक व्यक्ति का नाम राजेंद्र मुंडा है. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले की जानकारी कांके थाने की पुलिस को दी गई है. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है. कांके थाने की पुलिस ने बताया है कि हत्या के पीछे क्या वजह है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

मृतक राजेंद्र मुंडा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसके पहले भी कांके इलाके के किसी व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में उनकी हत्या कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही