Search

 
 
 

Ranchi: मुक्तिधामों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, अंतिम संस्कार सामग्री की मनमानी कीमतों पर लगेगी रोक

Ranchi News : इस दौरान अंचल की टीमों द्वारा स्थलों की जानकारी दी गई. इसमें बिजली, पेयजल, शौचालय, शेड, स्नानागार, पार्किंग, भंडार कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं पर चर्चा हुई.
 
फाइल फोटो
  • मूलभूत सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण

Ranchi News : नगर निगम क्षेत्र के मुक्तिधामों के बेहतर संचालन और नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निगम के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाले दाह-संस्कार स्थलों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान अंचल की टीमों द्वारा स्थलों की जानकारी दी गई. इसमें बिजली, पेयजल, शौचालय, शेड, स्नानागार, पार्किंग, भंडार कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं पर चर्चा हुई.

 

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी दाह-संस्कार स्थलों का संचालन निर्धारित प्रावधानों एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा. इन स्थलों पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा. 

 

दाह-संस्कार स्थलों पर मनमानी बिक्री पर लगाई जाएगी रोक

दाह-संस्कार स्थलों पर लकड़ी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की बिक्री में मनमानी दरों पर रोक लगाए जाएगी. उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया. समिति में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, वन विभाग के प्रतिनिधि एवं वर्तमान में संबंधित स्थलों का संचालन कर रहे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही