Search

 
 
 

रांची : मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.
 
  • इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत का आरोप

Ranchi :   सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार,  रांची के चुटिया थाना क्षेत्र निवासी उमेश साहू बुधवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनका इलाज डॉक्टर अभिषेक रंजन कर रहे थे. डॉक्टरों की ओर से मरीज में ब्लड कैंसर की आशंका जताई गई थी.

 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सुबह तक मरीज की हालत सामान्य थी. लेकिन नर्स द्वारा तीन इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. 

 

परिजनों का कहना है कि बुधवार रात उमेश का बुखार तेजी से बढ़ रहा था. लेकिन रात 11 बजे तक वार्ड में थर्मामीटर उपलब्ध नहीं कराया गया. कई बार अनुरोध करने के बावजूद कोई डॉक्टर रात में मरीज को देखने नहीं आये. 

 

परिजनों का यह भी कहना है कि डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर के संदेह में कुछ जांच कराने को कहा था और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाना था. लेकिन मरीज की गंभीर हालत की जानकारी उन्हें मौत के बाद दी गई.

 

सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ बिमलेश सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति शुरू से ही गंभीर थी. ब्लड कैंसर का संदेह था और मायेलॉयड ल्यूकीमिया जैसी बीमारियां बेहद जटिल होती हैं, जिनमें अचानक किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही