Search

 
 
 

रांची : किसानों का लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन, हाथियों के हमले में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग

Ranchi : किसानों ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी-एसपीटी (CNT-SPT) कानून की रक्षा करने तथा प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कब्जे पर रोक लगाने की मांग की. झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने किसान विरोधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बीज एवं बिजली विधेयक, खनिज विधेयक और चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग रखी.
 
किसानों का लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन

Ranchi :  संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के आह्वान पर किसानों ने लोकभवन के समक्ष  प्रदर्शन किया. इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम 15 सूत्री मांग पत्र झारखंड के राज्यपाल को सौंपा गया. किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्जमाफी और घोषित MSP पर धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई. 


प्रदर्शन में शामिल किसानों ने राज्य में धान की खरीद घोषित समर्थन मूल्य के बजाय 17 से 19 रुपये प्रति किलो की दर से किए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में धान क्रय केंद्र खोलकर सभी किसानों का धान MSP पर खरीदने की गारंटी देने को कहा. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जल, जंगल और जमीन की रक्षा की मांग

किसानों ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी-एसपीटी (CNT-SPT) कानून की रक्षा करने तथा प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कब्जे पर रोक लगाने की मांग की. झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने किसान विरोधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बीज एवं बिजली विधेयक, खनिज विधेयक और चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग रखी.

 

इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ करने और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, किसान आत्महत्या, विस्थापन, पलायन तथा कृषि भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की बात कही गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीलांबर-पीतांबर के गांवों को आदर्श गांव बनाने के बजाय डैम के नाम पर 12 गांवों को विस्थापित किया जा रहा है. 

 

हाथियों के हमले में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा

प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने जंगली हाथियों के आतंक से किसानों को राहत दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले में मृत किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये और फसल क्षति पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए. 

 

जमीन के रिकॉर्ड में सुधार और वन पट्टा देने की मांग

किसानों ने गैरमजरुआ जमीन पर किसानों के नाम से रसीद काटने, ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड की गड़बड़ियों और सर्वे में सुधार करने की मांग की. जंगल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित, पिछड़े और अन्य किसानों को वन पट्टा देने तथा जंगल में बसे लोगों को उजाड़ने पर रोक लगाने की बात भी कही गई.

 

मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपए मजदूरी की मांग

किसान संगठनों ने मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, प्रत्येक मजदूर को साल में 200 दिन काम और प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी देने की गारंटी करने की मांग की. इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो, बेलावंती एक्का, शीला कच्छप, रजनी कंडुलना, सुफल महतो समेत अन्य लोग शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही