Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना गुरुवार शाम लोहराकोचा स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की है. सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस के अनुसार मृतका पश्चिम बंगाल के कुल्टी की रहने वाली थी और रांची में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों संभावनाओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment