Search

 
 
 

रांची : रिंग रोड पर स्कूटी सवार युवक से मारपीट, एक नामजद समेत अन्य पर FIR

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में रातू थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.
 

 Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में रातू थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.

 

झिरी निवासी संजीत गाड़ी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रिंग रोड से तिलता की ओर स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए रोकने का प्रयास किया. डर के कारण वह आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा किया.

 

पीड़ित के अनुसार तिलता चौक के पास उनकी स्कूटी फिसल गई. इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की. घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके कारण चार टांके लगाने पड़े.

 

बाद में पूछताछ के दौरान एक आरोपी की पहचान आनंद नगर झिरी निवासी अमन सिंह के रूप में हुई. शिकायत के आधार पर रातू थाना में अमन सिंह एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

    Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही