Search

 
 
 

Ranchi : सदर अस्पताल के फायर सिस्टम की होगी मरम्मत, 22 अगस्त तक टेंडर जमा करने का मौका

Ranchi : सदर अस्पताल रांची में आग से बचाव की व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है. अस्पताल में खराब पड़े फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत और उसके रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है. इच्छुक एजेंसी या कंपनी 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकती है. टेंडर उसी दिन दोपहर 3 बजे खोला जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : सदर अस्पताल रांची में आग से बचाव की व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है. अस्पताल में खराब पड़े फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत और उसके रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है. इच्छुक एजेंसी या कंपनी 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकती है. टेंडर उसी दिन दोपहर 3 बजे खोला जाएगा.


अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के साथ उसके वार्षिक रखरखाव का काम भी किया जाएगा. इसके लिए डबल एनवेलप सिस्टम से टेंडर मांगा गया है. इसमें टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड अलग-अलग लिफाफे में जमा करनी होगी.


टेंडर में शामिल होने वाली एजेंसी का पिछले तीन वित्तीय वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-25 का औसत टर्नओवर कम से कम 1 करोड़ रुपये होना चाहिए. इसका प्रमाण CA से देना होगा. साथ ही झारखंड की किसी सरकारी संस्था में पिछले तीन वर्षों में कम से कम 50 लाख रुपये के काम का अनुभव भी जरूरी है.


टेंडर के साथ 5 हजार रुपये का शुल्क और 1 लाख रुपये की EMD जमा करनी होगी. इसके अलावा ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र, GST से जुड़े दस्तावेज और कंपनी के ब्लैकलिस्ट नहीं होने का शपथ पत्र भी देना होगा.


टेंडर के तहत मेन पंप, जॉकी पंप, डीजल इंजन, फायर पंप पैनल और 150 एमएम के MS पाइप की मरम्मत की जाएगी. खराब होज बॉक्स और होज रील को बदला जाएगा. RRL, शॉर्ट ब्रांच पाइप और हाइड्रेंट वाल्व समेत अन्य जरूरी सामान भी लगाए जाएंगे. फायर एक्सटिंग्विशर की रिफिलिंग, टैरेस पंप की स्थापना और फायर पंप हाउस की वायरिंग का काम भी किया जाएगा.


अस्पताल की ओर से साफ किया गया है कि चयनित एजेंसी को किसी तरह का एडवांस भुगतान नहीं किया जाएगा. AMC का भुगतान हर तीन महीने में काम की जांच के बाद किया जाएगा. लगाए गए सामान में एक साल के अंदर खराबी आने पर एजेंसी को अपने खर्च पर उसे ठीक करना या बदलना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही