Search

 
 
 

रांची: एयरपोर्ट थाना इलाके में गोलीबारी, एक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला कायम है. लगातार सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां को उड़ाते हुए अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है जहां पर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का नाम मनीष है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला कायम है. लगातार सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां को उड़ाते हुए अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है जहां पर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का नाम मनीष है. बताया जाता है कि एक होटल में गोलीबारी हुई है.

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मनीष कुमार की मौत हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि मनीष के पेट में गोली लगी थी.

 

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस मानवीय सूचना तंत्र का भी जांच में सहायता ले रही है.




आपको बता दें कि होली के एक दिन पहले अनगड़ा इलाके में अपराधी देव सिंह मुंडा और उसके गैंग ने शराब दुकान पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि इस मामले में पुलिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही