Search

Ranchi : DSPMU में स्नातक नामांकन की पहली औपबंधिक प्रवेश सूची जारी, 13 से होगी काउंसलिंग

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली औपबंधिक प्रवेश सूची शनिवार को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी. इस सूची के आधार पर दो चरणों में काउंसलिंग सह नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.
 
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 13 से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि द्वितीय चरण की काउंसलिंग सह नामांकन 20 से 23 जुलाई 2026 तक विभागवार आयोजित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रथम औपबंधिक प्रवेश सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के बीच अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे संबंधित विभाग में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

कुलपति ने यह भी बताया कि खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 28 और 29 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा.

आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने कहा कि नामांकन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों की सूची और विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. उन्होंने विद्यार्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही