Search

 
 
 

रांची: मधुकम से लापता चारों बच्चे सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के दो बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली थी. जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कुल चार बच्चे कल (शुक्रवार) शाम से लापता हैं. यह सभी बच्चे अपने घर से बाहर निकले लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे थे.
 

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के दो बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली थी. जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कुल चार बच्चे कल (शुक्रवार) शाम से लापता हैं. यह सभी बच्चे अपने घर से बाहर निकले लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे थे. 

 

परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुखदेव नगर इलाके के विभिन्न इलाकों में छानबीन की. जिसमें जानकारी मिली कि चारों बच्चे गाड़ीखाना इलाके में है.

 

बताया जाता है कि यह सभी बच्चे नशे के शिकार हो गए हैं और नशे की फिराक में टहल रहे थे. फिलहाल सभी बच्चों को बरामद कर लिया गया है और परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बच्चों का नाम अंश कुमार, पीयूष कुमार, सूर्या गोप और शौर्य कुमार है. यह सभी बच्चे मधुकम इलाके के रोड नंबर 5 के हैं.

 


कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सभी बच्चों को बरामद कर लिया गया और परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी बच्चे नशे की फिराक में इधर-उधर टहल रहे थे.

 

फिलहाल सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. वहीं अब तक किसी भी गिरोह का नाम सामने नहीं आया है, जो बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया हो. सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के ऊपर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही