Search

 
 
 

रांची : वृद्ध महिला की फिक्स डिपाजिट बनी हत्या की वजह, चार अपराधी अरेस्ट

Ranchi:  रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में पिछले साल दिसंबर माह में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी. यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित विजेता एनक्लेव का है. जहां 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi:  रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में पिछले साल दिसंबर माह में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी. यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित विजेता एनक्लेव का है. जहां 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में रांची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद आरिफ खान, हसन रज़ा, मोहम्मद शाहीन और सलोमी होरो है. 


सलोमी होरो वृद्ध महिला का परिचित था और उसके फिक्स्ड डिपॉजिट का पैसा निकालने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी. पुलिस ने चार मोबाइल भी बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही