Search

Ranchi : NUSRL में 4 नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, खनन कानून समेत उभरते विधिक क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

Ranchi : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार नए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजी डिप्लोमा) पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को समकालीन एवं विशेषज्ञ कानूनी शिक्षा उपलब्ध कराना है.
 
विश्वविद्यालय ने झारखंड की खनिज संपदा और खनन क्षेत्र से जुड़े बढ़ते कानूनी महत्व को ध्यान में रखते हुए माइंस एंड मिनरल्स लॉ में विशेष पीजी डिप्लोमा शुरू किया है. इसके अलावा बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण और कॉर्पोरेट लॉ में भी नए विशेषीकृत डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए गए हैं. इन पाठ्यक्रमों को बदलते कानूनी परिदृश्य, नीति-निर्माण की जरूरतों और उद्योग जगत की मांगों के अनुरूप तैयार किया गया है.

विश्वविद्यालय के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जबकि प्रत्येक पाठ्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध रहेंगी. इस नए कार्यक्रम विद्यार्थियों और पेशेवरों को उभरते विधिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगे.

आवेदन की प्रक्रिया और शुल्क

विश्वविद्यालय ने प्रत्येक पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम की पाठ्यक्रम शुल्क 35,000 रुपये और आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश के लिए मेरिट सूची 2 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी, जबकि कक्षाओं की शुरुआत 10 अगस्त 2026 से होगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही