Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गांधीनगर अस्पताल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर 9 को

रांची के कांके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

 

इस शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) मरीजों की जांच करेंगे और जरूरी चिकित्सीय सलाह देंगे.

 

हृदय से संबंधित किसी भी समस्या से पीड़ित मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ ले सकते हैं. जिन मरीजों के पास पहले से इलाज या जांच से जुड़े कागजात हैं, वे उन्हें साथ लेकर आएं, ताकि सही सलाह दी जा सके.

 

सीसीएल समय-समय पर देश के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है. इसका उद्देश्य यह है कि जरूरतमंद लोगों को गंभीर बीमारियों के आधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के पास ही मिल सके और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही