Search

 
 
 

रांची: तुपुदाना में सामूहिक दुष्कर्म की घटना, तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता ने अपने लिखित शिकायत में तीन अज्ञात आरोपियों के ऊपर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना गुरुवार रात की है, जब पीड़िता घर में अकेली थी. पीड़िता का पति काम से बाहर गया हुआ था.
 
फाइल फोटो

Ranchi: रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. तीन युवकों का द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 3 दिनों तक भटकती रही. जब इस बात की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली तो त्वरित पीड़िता का बयान दर्ज कराते हुए प्राथमिक दर्ज कराया गया. 

 

पीड़िता ने अपने लिखित शिकायत में तीन अज्ञात आरोपियों के ऊपर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

घटना गुरुवार रात की है, जब पीड़िता घर में अकेली थी. पीड़िता का पति काम से बाहर गया हुआ था. इस बात का फायदा उठाकर तीन अज्ञात युवक घर में घुसे और हथियार दिखाकर पीड़िता को  धमकाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

इसे भी पढ़ें - 

 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब सोमवार को पीड़िता अपने पति के साथ प्राथमिक की दर्ज कराने तुपुदाना थाना पहुंची थी तो उस दिन पुलिस ने प्राथमिक दर्ज नहीं की थी. इसके बाद सोमवार को ही पीड़िता वरीय पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची थी. 

 

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तुपुदाना थाना में मामला दर्ज करवाया, फिर  पीड़िता का बयान भी दर्ज करावाया. साथ ही मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है.

 

वहीं इस मामले पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने कहा है कि पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

 

यहां बता दें कि पीड़िता ने डर से यह बात पति को तुरंत नहीं बताई. लेकिन बीते शुक्रवार को  हिम्मत जुटाकर पत्नी ने पति को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पति-पत्नी सोमवार को देर शाम तुपुदाना थाना पहुंचे और तीन अज्ञात लोगों के ऊपर प्राथमिक दर्ज करायी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही