Search

 
 
 

रिटायर अभियंता को हाईकोर्ट से राहत, 2012 से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति देने का आदेश

Ranchi News : प्रार्थी का कहना था कि वर्ष 2012 में वह कार्यपालक अभियंता के पद की अर्हता प्राप्त कर चुके थे लेकिन सरकार ने उन्हें प्रभारी कार्यपालक अभियंता के रूप में वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक रखा था. बाद में 27 जनवरी 2023 को उन्हें नियमित रूप से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गई थी.
 
हाईकोर्ट
  • 1 अप्रैल 2022 से अधीक्षण अभियंता पद का वित्तीय लाभ भुगतान करने का भी दिया निर्देश 

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पेयजल स्वच्छता विभाग को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने प्रार्थी अरुण कुमार सिंह को 27 जनवरी 2023 की बजाय 26 जून 2012 से नियमित कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति देने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साथ ही इन्हें 1 अप्रैल 2022 से अधीक्षण अभियंता के पद का वित्तीय लाभ का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने उक्त दिशा-निर्देश देते हुए याचिका निष्पादित कर दी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभिजीत कुमार सिंह एवं अधिवक्ता दीपक कुमार चौहान ने पक्ष रखा.

 

दरअसल, प्रार्थी का कहना था कि वर्ष 2012 में वह कार्यपालक अभियंता के पद की अर्हता प्राप्त कर चुके थे लेकिन सरकार ने उन्हें प्रभारी कार्यपालक अभियंता के रूप में वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक रखा था. बाद में 27 जनवरी 2023 को उन्हें नियमित रूप से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गई थी.

 

वहीं, इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को उन्हें प्रभारी अधीक्षक अभियंता, पेयजल और स्वच्छता विभाग, गुमला अंचल बनाया गया था. प्रार्थी ने 27 जनवरी 2023 की बजाय 26 जून 2012 से नियमित कार्यपालक अभियंता के रूप में प्रोन्नति दिलाने का आग्रह करने के साथ-साथ प्रभारी अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्य करने के दौरान उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद का आर्थिक लाभ दिलाने का आग्रह भी किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही