Search

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में GEET प्रशिक्षण कार्यक्रम, 35 विद्यार्थियों का पहला बैच तैयार

Ranchi : रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज में इंफोसिस फंडेड लर्नेट स्किल्स के सहयोग से ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी इनहांसमेंट ट्रेनिंग (GEET) कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है. 21 दिनों का यह पूर्णतः निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रेजुएशन पास-आउट एवं इस वर्ष ग्रेजुएशन पूरा करने वाले (फाइनल ईयर) विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें जॉब-रेडी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.
 
कार्यक्रम के तहत 3 और 4 अगस्त को सेमिनार, करियर काउंसलिंग और करियर रेडीनेस टेस्ट (CRT) का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. चयन प्रक्रिया के बाद 35 विद्यार्थियों का पहला बैच तैयार किया गया है, जिसकी नियमित कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू होंगी.

21 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एप्टीट्यूड एवं लॉजिकल रीजनिंग, रिज्यूम बिल्डिंग, इंटरव्यू प्रिपरेशन और वर्कप्लेस एटीकेट सहित रोजगार से जुड़े आवश्यक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार करना है.

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक प्रतिभागी को पूर्णतः निःशुल्क ट्रेनिंग किट भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें नोटबुक, प्रशिक्षण पुस्तक, पेन और टी-शर्ट शामिल हैं. प्रशिक्षण और प्रशिक्षण सामग्री दोनों विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क हैं.

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर बीपीओ, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, बीएफएसआई, कस्टमर सपोर्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों की एंट्री-लेवल कंपनियों में इंटरव्यू और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने करियर की सफल शुरुआत कर सकें.

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अगले बैच के लिए 10 अगस्त को नामांकन (एनरोलमेंट) किया जाएगा, जबकि नई कक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी. यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रेजुएशन पास-आउट और इस वर्ष ग्रेजुएशन पूरा करने वाले फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जा रहा है.

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही