Search

 
 
 

रांची : युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार वह लगभग दो वर्षों से एक युवक के साथ रह रही थी. करीब डेढ़ माह पूर्व वह युवक रोजगार के सिलसिले में केरल चला गया था, जिसके बाद युवती उसके घर में ही रह रही थी.


आरोप है कि शुक्रवार शाम कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए. पीड़िता का कहना है कि उसे नदी किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. उसने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसे छोड़ा गया, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.


घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर मांडर थाना पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही