Search

 
 
 

चतरा में सड़क हादसा, बाइक पर सवार दो युवकों की मौत, गांव में मातम पसरा

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतकों की पहचान दुदुवां गांव निवासी गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक किसी काम से बाजार गए थे. वे पल्सर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. जबड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के पास से गुजरने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गंभीर हादसे के शिकार हो गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया.


हादसे के बाद दुदुवां गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े रहने वाले भारी वाहनों को दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही