Search

 
 
 

रांची: गोस्सनर कॉलेज में 9-11 तक ‘गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0’, देशभर से आई फिल्मों की एंट्री

आज गोस्सनर कॉलेज में गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रो. आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि आज के बदलते दौर में सिनेमा समाज को प्रभावित करने और आधुनिकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है.
 

Ranchi : आज गोस्सनर कॉलेज में गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रो. आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि आज के बदलते दौर में सिनेमा समाज को प्रभावित करने और आधुनिकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है.

 

उन्होंने बताया कि ‘गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0’ सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपनी बनाई फिल्मों को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं.

 

बैठक में फेस्ट के जूरी सदस्यों के नामों की घोषणा भी की गई. इस बार जूरी में रांची विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व निदेशक डॉ. बीपी सिन्हा, ट्राइबल डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता बीजू टोप्पो, फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर और अभिनेता व फिल्म निर्माता राजेश कुमार शामिल होंगे.

 

इस बार सिने फेस्ट में देश के विभिन्न राज्यों से फिल्मों की एंट्री मिली है. इनमें मलयालम, खोरठा, तमिल, सदरी-नागपुरी और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में शामिल हैं. बेंगलुरु, भोपाल, ओडिशा, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पुणे जैसे शहरों से भी फिल्में प्राप्त हुई हैं.

 

कार्यक्रम का शेड्यूल

9 अप्रैल: फिल्म क्विज, पैनल डिस्कशन और फिल्मों की स्क्रीनिंग.

10 अप्रैल: शेष फिल्मों की स्क्रीनिंग और पैनल डिस्कशन, जिसमें अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शोधकर्ता मैडम जिराड अपने अनुभव साझा करेंगी.

11 अप्रैल: पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम.


बैठक में प्रो. महिमा गोल्डन बिलुंग, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. संतोष कुमार के साथ कमिटी के सदस्य अनल, कशफ, इशिका सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही