Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : एनसीसी कैडेट्स को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Ranchi: गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सम्मानित किया. राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सम्मानित किया.


राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन को उन्होंने युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया. उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रशिक्षकों व अधिकारियों को भी बधाई दी.


राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम की पाठशाला है. यह युवाओं में चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है. उन्होंने बताया कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है और ‘विविधता में एकता’ का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है. अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहे हैं.


उन्होंने रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में कैडेट्स की भूमिका की सराहना की. स्वामी विवेकानन्द जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में एनसीसी की भागीदारी को भी उन्होंने उल्लेखनीय बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही