Search

 
 
 

रांची : तीन दिवसीय गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का भव्य शुभारंभ

गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का आज शुरुआत किया गया.
 

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का आज शुरुआत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया. इसके बाद मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.

 

स्वागत प्रस्तुति के रूप में इशिका पंडित ने साउथ इंडियन गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. विभाग के प्रो. अनुज कुमार ने बताया कि यह सिने फेस्ट वर्षों से आयोजित हो रहा है और अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मंच सिनेमा से जुड़े युवाओं को अपने हुनर को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करता है.

 

मीडिया की भूमिका पर जोर


मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि देश की प्रगति में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. मीडिया के माध्यम से ही आम लोग देश-विदेश की घटनाओं से अवगत होते हैं और सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचती हैं. उन्होंने कहा कि आज मीडिया का दायरा काफी विस्तृत हो चुका है और लोग न्याय की उम्मीद भी मीडिया से करते हैं.

 

वहीं प्रो. इंचार्ज प्रो. इलानी पूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में एआई (AI) का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में खबरों की सत्यता की जांच करना और तकनीक का संतुलित उपयोग करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि AI शिक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया सहित हर क्षेत्र में उपयोगी साबित हो रहा है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी जुड़ी हैं.

 

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा पर पैनल चर्चा ‘अंतरराष्ट्रीय सिनेमा और सिनेमा ऑफ झारखंड’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में डॉ. बीपी सिंहा, बीजू टोप्पो, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. मीना सिन्हा और प्रो. अनुज कुमार ने भाग लिया. इस दौरान झारखंड की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने और कम बजट की फिल्मों के प्रचार-प्रसार के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया.

 

डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों की स्क्रीनिंग

कार्यक्रम के पहले दिन ‘The Village of Maharashtra’ और ‘Second Chance’ जैसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई. इसके अलावा ‘सरना खून’ म्यूजिक वीडियो ने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.

 

10 अप्रैल को होने वाले दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिशप राइट रेव. पावल लुगुन शामिल होंगे. साथ ही प्रसिद्ध निर्देशक पुरुषोत्तम कुमार, गायक नितीश कच्छप और विवेक नायक विशेष आकर्षण रहेंगे.


इस दिन ‘जीवितम’, काल शिला, ‘Kangaroo Court’ और ‘Ramchandra’ जैसी शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ स्क्रिप्ट इनक्यूबेशन, डांस परफॉर्मेंस, ‘Echoes of the Jungle’ डॉक्यूमेंट्री और ‘ऐ सजनी’ म्यूजिक वीडियो भी प्रस्तुत किए जाएंगे.इसके अलावा छात्रों द्वारा निर्मित सीरीज ‘माटी कर औषधि’ और डीजे सोनिक की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही