Ranchi : जुडको की प्रशासनिक शाखा द्वारा शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न चिकित्सकीय जांच की गई.
कैंप में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया. विशेष रूप से आंखों की जांच के लिए सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की गई.
इस दौरान नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और रेटिना की जांच भी की गई. इसके अतिरिक्त पारस हॉस्पिटल की टीम द्वारा भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment