Search

 
 
 

रांची : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू से की मुलाकात

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहे पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.
 
  • संगठन को और मजबूत करने का जताया संकल्प

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहे पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने संगठन के बेहतर संचालन और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि के. राजू के झारखंड प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस संगठन में सक्रियता और अनुशासन स्पष्ट रूप से बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, जिला, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद तक पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता निष्क्रिय नहीं बैठा है. सभी से पूरी क्षमता के साथ काम लिया जा रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि संगठन में कड़े अनुशासन और बढ़े हुए कार्यभार के कारण कई बार नेता और कार्यकर्ता दबाव महसूस करते हैं, लेकिन यही सख्ती और प्रतिबद्धता कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहायक साबित हुई है. उन्होंने कहा कि के. राजू ने हर कार्यकर्ता और नेता की छिपी क्षमता को पहचान कर उसे संगठन के हित में लगाने का काम किया है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए वर्ष में कांग्रेस संगठन के सभी नेता और कार्यकर्ता पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेते हैं और पार्टी को राज्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में जनता से और अधिक मजबूती से जुड़ेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही