Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची:  सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि युवक सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहा था. इसी दौरान उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फ़ानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि कल रात को मामले की जानकारी मिली थी.

 

पूनम कुजूर ने बताया कि युवक के परिजनों से संपर्क किया गया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही