Ranchi : राजधानी के पिठौरिया थाना क्षेत्र के कांन्दू इलाके में स्थित बिजली ग्रिड को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने सोमवार की देर रात करीब तीन बजे बिजली ग्रिड में घुसे और करीब एक हजार किलोग्राम कॉपर कॉइल लेकर फरार हो गए.

चोरी की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment