Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के प्रतिष्ठित डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है. एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण में रांची को मेजबान शहर के रूप में शामिल किया गया है, जिसे राज्य के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.


टूर्नामेंट का आगाज 25 जुलाई से होगा, जबकि रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यहां लीग चरण के कई मुकाबलों के अलावा एक क्वार्टर फाइनल मैच भी आयोजित किया जाएगा.


रांची में होने वाले मुकाबलों में जमशेदपुर एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम और पहली बार डूरंड कप में हिस्सा ले रही श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी समेत कई टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी. इससे स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों को उच्चस्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा.


इस वर्ष डूरंड कप में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता के मुकाबले कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में आयोजित किए जाएंगे. रांची को मेजबानी मिलना झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही