Search

 
 
 

रांची के राज अस्पताल में हंगामा, थमाया 16 लाख का बिल, मरीज वेंटिलेटर पर

राजधानी के राज अस्पताल में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय राजू कुमार को मई महीने में पैर टूटने के बाद राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
 

Ranchi: राजधानी के राज अस्पताल में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

 

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय राजू कुमार को मई महीने में पैर टूटने के बाद राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान संक्रमण बढ़ता गया और अब मरीज की हालत गंभीर हो गई है. फिलहाल वह वेंटिलेटर पर भर्ती है.

 

परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर अब तक करीब 16 लाख रुपये का बिल बना दिया है. उनका आरोप है कि इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद अब अस्पताल मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कह रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि पैर की चोट का संक्रमण सिर तक कैसे पहुंच गया.

 

हंगामे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और स्थिति को शांत कराया.पुलिस ने कहा कि अगर परिजन इस मामले में लिखित शिकायत देते हैं तो पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी.वहीं परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और अब वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही