Search

 
 
 

Ranchi : मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों को RPF ने बचाया, 1 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन "एएचटी" के तहत कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों को कथित मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया. मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना, कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन "एएचटी" के तहत कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग बच्चों जिसमें एक बच्ची भी शामिल को कथित मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया. मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना, कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं.


आरोपी उन्हें अच्छी नौकरी और अधिक वेतन का लालच देकर बेंगलुरु ले जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा निवासी 25 वर्षीय आशीष यादव के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे एक अन्य व्यक्ति ने बच्चों को बेंगलुरु पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके लिए उसे ट्रेन का टिकट और यात्रा खर्च उपलब्ध कराया गया था, जबकि बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने पर चार हजार रुपये कमीशन मिलने की बात तय हुई थी.

Uploaded Image

 

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि लगभग एक माह पहले वह इसी तरह दो अन्य नाबालिग बच्चों को भी बेंगलुरु ले जा चुका है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Uploaded Image

बरामद बच्चे

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही