Search

 
 
 

रांची : डोरंडा के मनिटोला में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
 

Ranchi :  डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

 

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. घटना की सूचना पर डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

 

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई हत्या 


डोरंडा के मनीटोला में जिस महिला की हत्या हुई उसकी पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है. रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी. विरोध की वजह से ही दोनों में शनिवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही