Search

 
 
 

रांची : अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

 

Ranchi : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना शुक्रवार जिले के टाटीसिलवे के बड़ाम ओपी क्षेत्र स्थित बड़ाम गांव में हुई है. जहां अवैध संबंध के शक में पति सीपी आईंद ने अपनी पत्नी रेखा किंडो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

 अवैध संबंध के शक में हत्या

जानकारी के अनुसार पति सीपी आईंद को शक था कि उसकी पत्नी रेखा किंडो का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है. इसी को पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ. विवाद के दौरान ही सीपी आईंद ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. सीपी आईंद सीसीएल के दरभंगा हाउस में कार्यरत है. महिला के तीन बच्चे है.

 छानबीन में जुटी पुलिस

हत्या की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है कि किस वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया है.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही