Search

रांची: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: गोंदा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पति शिबू कच्छप ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी राहिल कच्छप का गला दबा दिया.
 
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी पति शिबू कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिबू कच्छप और उसकी पत्नी राहिल कच्छप की शादी 2011 में हुई थी. कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़े चल रहे थे. शिबू को पत्नी पर किसी और से संबंध का शक था.  शुक्रवार की देर रात इसी बात पर जोरदार विवाद हुआ.गुस्से में शिबू ने राहिल का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह बस्ती में ही छुपा रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही